प्रश्न 1- जो बहुत बात करता हो ।
उत्तर - वाचल ।
प्रश्न 2- जहॉ पहुँचा न जा सके ।
उत्तर - अगम ।
प्रश्न 3- हर काम को देर से करने वाला ।
उत्तर - दीर्घसूत्री ।
प्रश्न 4- जिसका भोजन दूध ही हो ।
उत्तर - दुग्धाहारी ।
प्रश्न 5- जिसके आर पार देखा जा सके ।
उत्तर - पारदर्शी ।
प्रश्न 6- दो पर्वतों के बीच की भूमि ।
उत्तर - उपत्यका ।
प्रश्न 7- बिना घर का ।
उत्तर - अनिकेत ।
प्रश्न 8- पुरूष एवं स्त्री का जोडा ।
उत्तर - दम्पती ।
प्रश्न 9- जिसने देश के साथ विश्वासघात किया हो ।
उत्तर - देशद्रोही ।
प्रश्न 10- जो शत्रु की हत्या करता हो ।
उत्तर - शत्रुघ्न ।
प्रश्न 11- क्रिया का मूल रूप क्या् कहलाता है।
उत्तर - धातु ।
प्रश्न 12- सर्वनाम के साथ प्रयुक्त होने वाली विभक्तियॉं होती है।
उत्तर - संश्लिष्ट ।
प्रश्न 13- हिन्दी में कारक चिन्ह कितने होते है।
उत्तर - 8 होते है।
जबकि संस्कृत भाषा में कारक चिन्ह 7 होते है।
प्रश्न 14- संज्ञा कितने प्रकार की होती है।
उत्तर - संज्ञा 5 प्रकार की होती है।
1. व्यवक्ति वाचक संज्ञा
2. जाति वाचक संज्ञा
3. भाव वाचक संज्ञा
4. समूह वाचक संज्ञा
5. द्वव्या वाचक संज्ञा
प्रश्न 15- वे शब्द जो विशेषण की भी विशेषता बतलाते है। उन्हे क्या कहते है।
उत्तर - प्रविशेषण ।
प्रश्न 16- सर्वनाम किसे कहते है।
उत्तर - सर्वनाम वे शब्द कहलाते है। जो संज्ञा के स्थान पर प्रयोग मे लाये जाते है।
जैसे – यह , वह , वे , उनका , इनका , इन्हे आदि
प्रश्न 17- सर्वनाम के कितने भेद होते है।
उत्तर - सर्वनाम के 6 भेद होते है।
1. पुरूषवाचक सर्वनाम
2. निश्चवयवाचक सर्वनाम
3. अनिश्चायवाचक सर्वनाम
4. प्रश्नावाचक सर्वनाम
5. संबंधवाचक सर्वनाम
6. निजवाचक सर्वनाम
प्रश्न 18- क्रिया किसे कहते है।
उत्तर - जिस शब्द – से किसी काम के करने या होने का बोध हो उसे क्रिया कहते है।
जैसे – खाना , हँसना , रोना , बैठना आदि
प्रश्न 19- क्रिया मुख्य रूप से कितने प्रकार की होती है।
उत्तर - मुख्य रूप से क्रिया 2 प्रकार की होती है।
1. अकर्मक क्रिया
2. सकर्मक क्रिया
प्रश्न 20- काल कितने प्रकार के होते है।
उत्तर - काल 3 प्रकार के होते है।
1. वर्तमान काल
2. भूतकाल
3. भविष्य काल
प्रश्न 21- 'श' व्यंजन का उच्चारण स्थान कौन सा है।
उत्तर - तालु ।
प्रश्न 22- 'व' वर्ण का उच्चारण स्थान कौन सा है ।
उत्तर - दन्त + ओष्ठ ।
प्रश्न 23- 'ड.' का उच्चारण स्थान क्या है।
उत्तर - कण्ठ ।
प्रश्न 24- 'क' वर्ण उच्चारण की दृष्टि से क्या है।
उत्तर - कंठ्य ।
प्रश्न 25- वर्ग के द्वितीय व चतुर्थ व्यंजन क्या कहलाते है।
उत्तर - महाप्राण ।
प्रश्न 26- 'ए' और 'ऐ' का उच्चारण स्थान है।
उत्तर - कंठतालु ।
प्रश्न 27- 'घ' का उच्चारण स्थान क्या है।
उत्तर - कंठ ।
प्रश्न 28- वर्ण के प्रथम, तृतीय व पंचम वर्ण क्या कहलाते है।
उत्तर - अल्पप्राण ।
प्रश्न 29- मात्रा के आधार पर हिन्दी स्वरों के दो भेद कौन से है।
उत्तर - हस्व और दीर्घ ।
प्रश्न 30- सर्वनाम के साथ प्रयुक्त्ा होने वाली विभक्तियॉ होती है ।
उत्तर - संश्लिष्ट ।
Comments
Post a Comment