क्यों तैयार करें पाठ की योजना?
- प्रभावी शिक्षण के लिए एक सुसंगत ढांचा तैयार करना।
- इससे शिक्षक व्यवस्थित होता है।
- सिलेबस के संबंध में दिशा प्रदान करता है।
- पाठ पढ़ाते समय शिक्षक को अधिक विश्वास देता है।
- भविष्य की योजना तैयार करने में उपयोगी आधार प्रदान करता है।
- विभिन्न बच्चों के लिए शिक्षक को योजना बनाने में मदद करता है।
- एक प्रमाण है कि शिक्षक ने पढ़ाने के लिए उचित औऱ पर्याप्त प्रयास किए हैं।
प्रभावी होने के लिए, पाठ योजना को एक थकाऊ दस्तावेज़ होने की ज़रूरत नहीं है जिसमें कक्षा के प्रत्येक परिदृश्य के बारे में लिखा हो। ना ही पहले से ही प्रत्येक उत्तर और प्रश्न के बारे में सोचना ज़रूरी है। इसके विपरीत पाठ योजना से आपको अपने शिक्षण उद्देश्यों, सीखने के उद्देश्यों और उन्हें पूरा करने के तरीकों की जानकारी होनी चाहिए। ये एक अलार्म है जो कि आपको याद दिलाएगा कि आपको क्या और कैसे करना है। एक उत्पादक पाठ वो है जिसमें सबकुछ वैसा नहीं होता जैसा प्लान किया जाता है बल्कि जिसमें शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही एक-दूसरे से सीखते हैं।

Comments
Post a Comment