Skip to main content

हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न सीरीज 3(hindi one liner)

प्रश्‍न 61- सत्‍य बोलो मगर कटु सत्‍य मत बोलो । किस प्रकार का वाक्‍य है। 
उत्‍तर - संयुक्‍त्‍ा वाक्‍य । 

प्रश्‍न 62- जब तक वह घर पहुँचा तब तक उसके पिता जा चुके थे। यह वाक्‍य किस प्रकार का है। 
उत्‍तर - मिश्रित वाक्‍य । 

प्रश्‍न 63- यथासंभव अपना गृहकार्य शाम तक पूरा कर लो । मे वाक्‍य का प्रकार है। 
उत्‍तर - विधिवाचक । 

प्रश्‍न 64- हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना मदनमोहन मालवीय ने की थी । में वाक्‍य का प्रकार है। 
उत्‍तर - कर्तृवाच्‍य । 

प्रश्‍न 65- व्‍यवहार में तुम बिलकुल वैसे ही हो, जैसे तुम्‍हारे पिताजी । में वाक्‍य का प्रकार है। 
उत्‍तर - मिश्र वाक्‍य । 

प्रश्‍न 66- हम अपनी संस्‍कृति के बारे में कितना जानते है। में वाक्‍य का प्रकार है।
उत्‍तर - प्रश्‍नवाचक । 

प्रश्‍न 67- क्रिया के होने का समय तथा उसकी पूर्णता और अपूर्णता का बोध किससे होता है। 
उत्‍तर - काल से । 

प्रश्‍न 68- मैने गीता पढ़ी वाक्‍य में वर्तमान काल का कौन सा भेद है। 
उत्‍तर - सामान्‍य वर्तमान । 

प्रश्‍न 69- वाक्‍य में जो शब्‍द काम करने के अर्थ में आता है। उसे कहते है। 
उत्‍तर - कर्त्‍ता । 

प्रश्‍न 70- मै खाना खा चुका हूँ । इस वाक्‍य में भूतकालिक भेद इंगित कीजिए । 
उत्‍तर - पूर्ण भूत । 

प्रश्‍न 71- क्रिया के साधन को बताने वाला शब्‍द कहलाता है। 
उत्‍तर - करण कारक । 

प्रश्‍न 72- से विभक्ति किस कारक की है। 
उत्‍तर - करण । 

प्रश्‍न 73- अपादान कारक की विभक्त्‍िा है। 
उत्‍तर - से, अलग । 

प्रश्‍न 74- वह चटाई पर बैठा है। इस वाक्‍य में कौन सा कारक है। 
उत्‍तर - अधिकरण कारक । 

प्रश्‍न 75- मोहन घोड़े से गिर पड़ा । इस वाक्‍य में कौन सा कारक है। 
उत्‍तर - अपादन कारक । 

प्रश्‍न 76- वृक्ष से पत्‍ते गिरते है। इस वाक्‍य में इस कारक का चिन्‍ह है। 
उत्‍तर - अपादान । 

प्रश्‍न 77- के लिए किस कारक का चिन्‍ह है। 
उत्‍तर - सम्‍प्रदान । 

प्रश्‍न 78- कारक के कितने भेद होते है। 
उत्‍तर - 8 । 

प्रश्‍न 79- जलमग्‍न में कौन सा कारक है। 
उत्‍तर - अधिकरण । 

प्रश्‍न 80- जलधारा में कारक होगा । 
उत्‍तर - संबंध । 

प्रश्‍न 81- देवेन्‍द्र में कौन सी सन्धि है। 
उत्‍तर - गुण । 

प्रश्‍न 82- निस्‍सार का सही सन्धि विच्‍छेद होगा । 
उत्‍तर - नि: + सार । 

प्रश्‍न 83- गिरीश का सन्धि विच्‍छेद होगा । 
उत्‍तर - गिरि + ईश । 

प्रश्‍न 84- (अ + नि + आय) के मेल से कौन सा शब्‍द बनेगा । 
उत्‍तर - अन्‍याय । 

प्रश्‍न 85- परिच्‍छेद में कौन सी संधि है। 
उत्‍तर - व्‍यंजन । 

प्रश्‍न 86- निश्‍चल में कौन सी संधि है। 
उत्‍तर - विसर्ग । 

प्रश्‍न 87- जगन्‍नाथ में कौन सी संधि है। 
उत्‍तर - व्‍यंजन । 

प्रश्‍न 88- अत्‍याचार का संधि विच्‍छेद होगा । 
उत्‍तर - अति + आचार । 

प्रश्‍न 89- सन्‍तोष का संधि विच्‍छेद होगा । 
उत्‍तर - सम् + तोष । 

प्रश्‍न 90- सप्‍तर्षि का सन्धि विच्‍छेद होगा । 
उत्‍तर - सप्‍त + ऋषि । 

Comments

Popular posts from this blog

पाठ योजना (lesson plan ) 2

एक उत्तम पाठ योजना कैसे बनाएं :  सीखने-सिखाने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है पाठ योजना। एक उचित क्लासरूम योजना, शिक्षकों को व्यवस्थित रखेगी जिससे वे ज़्यादा पढ़ा सकेंगे फलस्वरूप बच्चों को निश्चित उद्देश्य तक पहुंचने में आसानी होगी। एक उत्तम पाठ योजना कैसे बनाएं :  तैयारी टिप्स के चरण एक उचित पाठ योजना तैयार करने में समय, लगन और बच्चों की क्षमताओं को लेकर आपकी समझ अहम् भूमिका निभाती है। जितना तैयार शिक्षक होगा उतना ही पाठ में आने वाली अनअपेक्षित बाधाओं को वो अच्छे से निर्देशित करेगा। नीचे कुछ चरण दिए गए हैं जिनसे आप एक उचित पाठ योजना बना सकते हैं। प्रत्येक चरण पर प्रश्नों का एक सेट है जिससे आपको सीखने और सिखाने की गतिविधियों का पता चल सके। उद्देश्यों को रेखांकित करें उद्देश्यों को रेखांकित करने से आप कक्षा में प्रवेश करने से पहले अपनी शिक्षण पद्धति पर व्यवस्थित ढंग से सोचते हैं। सबसे पहला चरण ये है कि आप क्या चाहते हैं कि आपके विद्यार्थी सीखें ताकि पाठ के अंत में उसे कर करें। कक्षा में प्रवेश करने से पहले निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर जान लें: पाठ का विष...

TET, CTET Math formula and tricks

पाठ योजना (lesson plan) 1

क्यों तैयार करें पाठ की योजना? प्रभावी शिक्षण के लिए एक सुसंगत ढांचा तैयार करना। इससे शिक्षक व्यवस्थित होता है। सिलेबस के संबंध में दिशा प्रदान करता है। पाठ पढ़ाते समय शिक्षक को अधिक विश्वास देता है। भविष्य की योजना तैयार करने में उपयोगी आधार प्रदान करता है। विभिन्न बच्चों के लिए शिक्षक को योजना बनाने में मदद करता है। एक प्रमाण है कि शिक्षक ने पढ़ाने के लिए उचित औऱ पर्याप्त प्रयास किए हैं। प्रभावी होने के लिए, पाठ योजना को एक थकाऊ दस्तावेज़ होने की ज़रूरत नहीं है जिसमें कक्षा के प्रत्येक परिदृश्य के बारे में लिखा हो। ना ही पहले से ही प्रत्येक उत्तर और प्रश्न के बारे में सोचना ज़रूरी है। इसके विपरीत पाठ योजना से आपको अपने शिक्षण उद्देश्यों, सीखने के उद्देश्यों और उन्हें पूरा करने के तरीकों की जानकारी होनी चाहिए। ये एक अलार्म है जो कि आपको याद दिलाएगा कि आपको क्या और कैसे करना है। एक उत्पादक पाठ वो है जिसमें सबकुछ वैसा नहीं होता जैसा प्लान किया जाता है बल्कि जिसमें शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही एक-दूसरे से सीखते हैं।