प्रश्न 31- 'शिक्षक विद्यार्थी को हिन्दी पढ़ाते है। वाक्य में क्रिया के किस रूप का प्रयोग हुआ है।
उत्तर - द्विकर्मक क्रिया ।
प्रश्न 32- 'मुझे' किस प्रकार का सर्वनाम है।
उत्तर - उत्तम पुरूष ।
प्रश्न 33- मानव शब्द का विशेषण बनेगा ।
उत्तर - मानवीय ।
प्रश्न 34- चिडि़या आकाश में उड़ रही है। उस वाक्य में उड़ रही क्रिया किस प्रकार की है।
उत्तर - अकर्मक ।
प्रश्न 35- पशु शब्द का विशेषण है।
उत्तर - पाशविक ।
प्रश्न 36- नेत्री शब्द का पुल्लिंग रूप है।
उत्तर - नेता ।
प्रश्न 37- उत्कर्ष का विशेषण क्या होगा ।
उत्तर - उत्कृष्ट ।
प्रश्न 38- काम का तत्सम रूप है।
उत्तर - कर्म ।
प्रश्न 39- दूध का तत्सम रूप क्या है।
उत्तर - दुग्ध ।
प्रश्न 40- प वर्ग का उच्चारण मुँह के किस भाग से होता है।
उत्तर - ओष्ठ ।
प्रश्न 41- च, छ, ज, झ व्यंजन के उच्चारण को मुखांगो के व्यवहार के आधार पर क्या नाम दिया जाता है।
उत्तर - तालव्य ।
प्रश्न 42- मुझे किस प्रकार का सर्वनाम है।
उत्तर - उत्तम पुरूष सर्वनाम ।
प्रश्न 43- वह धीरे धीरे आ रहा है। वाक्य अव्यय के किस भेद के अन्तर्गत आता है।
उत्तर - क्रिया विशेषण ।
प्रश्न 44- मानव शब्द से विशेषण बनेगा ।
उत्तर - मानवीय ।
प्रश्न 45- चिडि़या आकाश में उड़ रही है। इस वाक्य में उड़ रही क्रिया किस प्रकार की है।
उत्तर - अकर्मक ।
प्रश्न 46- बुढ़ापा भी एक प्रकार का अभिशाप है। इस वाक्य में बुढापा शब्द की संज्ञा का भेद बताइए ।
उत्तर - भाववाचक संज्ञा ।
प्रश्न 47- आलस्य शब्द का विशेषण क्या है।
उत्तर - आलसी ।
प्रश्न 48- प्रवृत्ति का विलोम शब्द है।
उत्तर - निवृत्ति ।
प्रश्न 49- अंतरंग का विलोम शब्द है।
उत्तर - बहिरंग ।
प्रश्न 50- गुप्त का विलोम शब्द है।
उत्तर - प्रकट ।
प्रश्न 51- सामिष का विलोम शब्द होगा ।
उत्तर - आमिष ।
प्रश्न 52- गमन का विलोम शब्द होगा ।
उत्तर - आगमन ।
प्रश्न 53- सम्मुख का विलोम शब्द है।
उत्तर - विमुख ।
प्रश्न 54- सुकाराथ का विलोम शब्द है।
उत्तर - अकारथ ।
प्रश्न 55- अगानत का विलोम शब्द है।
उत्तर - आगत ।
प्रश्न 56- उपमान का विलोम शब्द है।
उत्तर - उपमेय ।
प्रश्न 57- मौन का विलोम शब्द है।
उत्तर - मुखर ।
प्रश्न 58- .............. प्रयास की अपेक्षा सामूहिक प्रयास का बल अधिक होता है।
उत्तर - एकांगी ।
प्रश्न 59- गांधी जी के अनुसार अत्याचार का उत्तर ................ से देना ही मनुष्यता है।
उत्तर - सदाचार ।
प्रश्न 60- श्रवण कुमार के माता पिता द्वारा दशरथ को दिया गया शाप भी उनके लिए ............... बन गया ।
उत्तर - वरदान ।
Comments
Post a Comment